नेशनल हाईवे पर गम्भीर घायल युवक के लिए देवदूत बना सूर्या हॉस्पिटल, पढ़े खबर..

106

नेशनल हाईवे पर गम्भीर घायल युवक के लिए देवदूत बना सूर्या हॉस्पिटल, पढ़े खबर..

चंदौली : लाखों लोगों की दुआएं उसके साथ रहती हैं जो मानवता के नाते अपना हर फर्ज निभाता है. जिला मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल के मानवता की प्रशंसा जोरों पर हो रही है. नेशनल हाईवे 19 पर जिला मुख्यालय के बिछिया गांव के समीप बीती रात बाइक सवार सैयदराजा थाना के मुड़ा गांव निवासी सौरभ तिवारी को एक कंटेनर ने टक्कर मार दिया था जिससे वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. जिसे देख आसपास के लोग तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया और वह नहीं पहुंच पाई, तब तक किसी ने इस घटना के बाबत सूर्या हॉस्पिटल को सूचना दे दिया. सूचना मिलने पर सूर्या हॉस्पिटल की एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर तत्काल घायल को आकस्मिक चिकित्सा मुहैया कराया, जिससे उसकी जान बच गई. वही सूचना पाकर परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए. वही परिजनों सहित आसपास के लोगों ने चिकित्सक का धन्यवाद करते हुए उनके इस मानवता के प्रयास की खूब सराहना की.

इंसानियत ही इंसान का सबसे बड़ा गुण है

इस बाबत सूर्या अस्पताल के डॉ. गौतम त्रिपाठी ने बताया कि हमारी कोशिश रहती है कि किसी भी व्यक्ति की जान न जा पाए, क्योंकि वह परिवार समाज के लिए अनमोल धरोहर होता है. मरीजों का तुरंत इलाज पैसा कमाने की दृष्टि से नहीं बल्कि जान बचाने की दृष्टि से होता है. हमारे कर्मचारियों को निर्देश हैं कि जहां भी हमें सूचना मिले, मरीज को तुरंत उस स्थान पर ले जाएं जहां उसके परिजन कहें, अगर वहां कोई नहीं है तो उसे हमारे पास ले आएं. अगर हमारे प्रयासों से उसकी जान बच जाती है तो ठीक है, अन्यथा उसे उचित उपचार के लिए आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी है. कहा कि कल रात भी सौरभ तिवारी का नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था तो इसी भावना के साथ उन्हें हमारे चिकित्सा कर्मियों द्वारा तुरंत अस्पताल लाया गया. जहां सिर में चोट लगने के कारण खून बह रहा था और कई जगह फ्रैक्चर हैं. अब मरीज की हालत बेहतर है और परिजन भी पहुंच गए हैं. इस दुर्घटना के बाद उचित उपचार मिलने से सभी लोगो ने आभार जताया हैं.