डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का चंदौली दौरा, महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, बिना गुणवत्ता के चल रहे निर्माण कार्य को देखकर बिफरे

133

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का चंदौली दौरा, महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, बिना गुणवत्ता के चल रहे निर्माण कार्य को देखकर बिफरे

चंदौली : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को चंदौली दौरे पर रहे. इस दौरान महेवा स्थित निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की परखा. वही भारी अनियमितता मिलने पर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई. कहा घटिया निर्माण की एक एक पाई वसूल की जाएगी.

मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा की शासन के पैसे की बर्बादी नही होने दी जायेगी. वही ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के बाद इसके बाद डिप्टी सीएम कठौरी स्थित गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण करने के लिए चले गए.