एसडीएम ने लापरवाह कानूनगो के खिलाफ निलबंन की कार्रवाई, तहसील कर्मियों में मचा हड़कंप
चंदौली : एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई किया है. धान खरीद के लिए किसानों के द्वारा ऑनलाइन प्रार्थना पत्र दिया गया है. जिसका सत्यापन नहीं किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह कानूनगो शेख कलीम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दिया है. एसडीएम के इस कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.
विदित हो कि एसडीएम अनुपम मिश्रा लगातार सरकार के निर्देश के अनुरूप कार्य करने के लिए सक्रिय रहते हैं. जिसका परिणाम यह है कि उन्होंने गुरुवार को खुद कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर किसानों द्वारा धान खरीद के लिए किए गए आवेदन पत्रों की जांच की. जिसमें पाया गया कि लगभग 55 हजार से अधिक किसानों का आवेदन पत्र आया हुआ था. जिसमें कुल अभी तक केवल लगभग 1300 प्रार्थना पत्रों का ही सत्यापन किया गया है. इस दौरान एसडीएम ने सभी सर्किल के राजस्व निरीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई. वही सबसे खराब स्थिति महेशुआ बर्थरा राजस्व क्षेत्र का रहा. जिस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक शेख कलीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए डीएम निखिल टी. फुंडे को पत्र प्रेषित किया है. साथ ही जमुनीपुर, धनऊर, विसुंधरी व फेसुड़ा राजस्व क्षेत्र के लेखपालों को कार्यो में सक्रियता नही होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
इस बाबत एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने बताया कि शासन के मंशा के अनुसार लगातार सभी लोगों को निर्देशित किया जा रहा है कि किसानों की समस्याओं को लेकर संजीदा होते हुए तत्काल उनके मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, तथा धान खरीद के मामलों में पड़े प्रार्थना पत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट लगाए. चेताया कि जिन लोगों की कार्य में शिथिलता पाई जाएगी उन सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा. एसडीएम ने यह भी बताया कि राजस्व निरीक्षक शेख कलीम आज बिना किसी सूचना के अनुपस्थित भी रहे और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले आए हैं. सभी मामलों को देखते हुए निलंबन की कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है.


















