रामगढ़ में हुई चोरी का बलुआ पुलिस ने किया पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का रुपया बरामद
चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में दुकान में हुई चोरी का बलुआ पुलिस ने खुलासा किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शातिर चोर को रामगढ़ महराजगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी का 4260 रुपया बरामद हुआ है. वही पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विदित हो कि रामगढ़ स्थित अजय कुमार पाण्डेय की हार्डवेयर व विल्डिंग मैटेरियल की दुकान, रामाश्रय यादव के मिठाई की दुकान व रिंकू यादव के किराना की दुकान से हुई चोरी का पर्दाफाश किया है. बलुआ पुलिस द्वारा चोरी की घटना को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था. वही शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष कुमार मिश्रा व कैलावर चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने शातिर चोर को रामगढ़ महराजगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया. वही चोर के पास से चोरी का 4260 रुपया नगद भी बरामद हुआ.
इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि रामगढ़ गांव निवासी वादी अजय कुमार पाण्डेय पुत्र स्व० मुसाफिर पाण्डेय निवासी रामगढ़ थाना बलुआ की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी. जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय द्वारा विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गयी. जिसके क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर बसन्त उम्र 35 वर्ष पुत्र स्व० लालमन निवासी ग्राम जमालपुर थाना सकलडीहा जनपद चंदौली को शनिवार को रामगढ़ महराजगंज पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से चोरी का 4260 रुपया नगद बरामद हुआ. आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सूर्यप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सरोज, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद शामिल रहे.


















