रामगढ़ मठ के विकास कार्य को लेकर वन मंत्री से किया मुलाकात, वन मंत्री ने क्या कहा, पढ़े खबर

78

रामगढ़ मठ के विकास कार्य को लेकर वन मंत्री से किया मुलाकात, वन मंत्री ने क्या कहा, पढ़े खबर

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ स्थित नक्षत्र वाटिका के विकास के लिए बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक अजीत सिंह ने लखनऊ स्थित वन राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डॉ अरुण सक्सेना से मुलाकात किया. वही वन राज्य मंत्री ने विकास के लिए आस्वासन दिया.

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सन 29 अगस्त 2019 में विकास कार्य के लिए धन आवंटित किया गया था. जो कार्य चल रहा है. अब बाबा कीनाराम मठ के सामने नक्षत्र वाटिका में दुर्लभ तरीके के बृक्ष है. इसके विकास लिए बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक ने वन राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार डॉ. अरुण सक्सेना से मुलाकात किया. वन राज्य मंत्री से मिलकर नक्षत्र वाटिका के अंदर चारो तरफ टहलने के लिए रास्ता, लाइटिंग, सुंदर गेट आदि लगाकर सुंदरीकरण के लिए चर्चा किया. वही नक्षत्र वाटिका में और दुर्लभ, जड़ी युक्त बृक्ष लगाने का मांग किया. जिस पर वन राज्य मंत्री ने सर्वे कराकर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वाशन दिया. इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान अजीत सिंह ने बताया कि रामगढ़ में नक्षत्र वाटिका में विकास व सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा. इसके लिए वन राज्य मंत्री ने आश्वशन दे दिया है. अक्टूबर के पहले सप्ताह में पुनः इस पर विस्तृत चर्चा करने के लिए लखनऊ बुलाया है.