प्रदेश स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी के बच्चे करेंगे प्रतिभाग, संस्थापक प्रबंधक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वाद
चंदौली : विगत दिनों मंडल स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में चहनियां स्थित खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के सभी वर्ग के बच्चों ने प्रथम स्थान पाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया. वही चार सितंबर को प्रदेश स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाए बच्चे प्रतिभाग करेंगे. मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक प्रबंधक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया.

बता दे कि जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बिगड़ 20 अगस्त 2024 को जिले में हुआ था. जिसमें खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्राओं ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया. 4 सितंबर को वाराणसी स्थित क्वींस कॉलेज में मंडल स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कृष्णा रस्तोगी, आनंद चौहान, समीम, साबिर व बालिका वर्ग में श्वेता पाल, नव्या त्रिपाठी, सोनाली तिवारी, अनन्या रस्तोगी व शगुन गुप्ता ने सभी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कोच डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह सभी बच्चे साथ से 10 सितंबर को प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रभाव करने के लिए जाएंगे. मां खंडवारी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक प्रबंधक डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को सम्मानित व आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेलकूद के मामले में यहां के छात्र-छात्राएं हमेशा अव्वल रहते हैं. उम्मीद है यह बच्चे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर ही नाम रोशन करेंगे.
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, सुशील पाण्डेय, बाबूलाल यादव, शिवकुमार सिंह, दिलीप यादव, उपेंद्रनाथ दुबे, निशा यादव, मोशाहिद हुसैन सहित आदि उपस्थित थे.


















