जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 15 प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

9

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 15 प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

चंदौली : जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरतापूर्वक सुना और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत के संबंध में संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों और फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संबंधित फरियादी को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए।