कमरे में बंद युवती को पुलिस ने कराया सकुशल मुक्त, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

17

कमरे में बंद युवती को पुलिस ने कराया सकुशल मुक्त, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली : शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक युवती को कमरे के अंदर बंद किए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुधवार को डायल-112 के माध्यम से मिली सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताला खुलवाकर युवती को सकुशल कमरे से बाहर निकाला।

मामले में सेमरा गांव निवासी कृष्णावती देवी पत्नी रामसरन की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने जुबेर आलम और इकराम अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच करीब आठ से दस माह पूर्व हुए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में कुछ तथ्य संदिग्ध भी प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम है।