डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, 111 शिकायतों में 05 का निस्तारण

511

डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, 111 शिकायतों में 05 का निस्तारण

चंदौली : सदर तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ. जिसमें जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया. वही शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया. इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में आई 111 शिकायतों में 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शेष मामलों को सम्बंधित विभाग को निस्तारण के लिए दिया गया. इसमें 67 मामलें राजस्व विभाग व 33 मामलें पुलिस विभाग के आए. जबकि 11 मामलें अन्य विभाग से संबंधित थे.

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया. कहा कि अतिक्रमण के मामलें में पुलिसफोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें. साथ ही कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए. आईजीआरएस का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. वही सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आख्या अपलोड करने से पूर्व आप स्वयं से देखें बिना देखें कोई भी आख्या अपलोड न किया जाए.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने तहसील दिवस में मौजूद थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए आम जनता से अच्छा व्यवहार करें. साथ ही थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें. कहा कि अवैध भूमि को कब्जा मुक्त के समय राजस्व टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भेजें. वही किसी गांव के दबंग, अपराधी एवं आपराधिक तत्वों के सम्बंध में बीट सिपाहियों से प्रतिदिन जानकारी लेने का निर्देश दिया.

इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, सीएमओ वाईके राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा, तहसीलदार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.