36 घंटे बाद गंगा में डूबी ट्रक को निकाला गया, पूर्व विधायक मनोज सिंह के प्रयास लाया रंग, ट्रक मालिक ने जताया आभार, ग्रामीणों ने की सराहना
चंदौली : गंगा के बढ़ते जलस्तर ने धीना थाना क्षेत्र के विरासराय गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया, जब एक ट्रक जलमग्न सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा समाई। ट्रक बिहार के चंपारण जिले से बलिया की ओर जा रही थी कि रविवार सुबह पानी से भरी सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक डूब गई।
संकटमोचक बने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
घटना के बाद जहां ट्रक मालिक और चालक बेबस नजर आए, वहीं इस मुश्किल घड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह एक संकटमोचक के रूप में सामने आए। उनकी पहल पर मौके पर पोकलेन, जेसीबी और भारी भरकम क्रेन मंगवाई गईं। 36 घंटे तक चले जटिल और थकाऊ रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार की शाम को ट्रक को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे प्रयास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कठिन हालात के बावजूद प्रशासन और रेस्क्यू टीम का साथ दिया।
ट्रक मालिक ने जताया आभार
ट्रक मालिक शमशेर सिंह, निवासी बलिया, ने पूर्व विधायक के सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “अगर मनोज जी समय पर मदद नहीं करते, तो हमारा लाखों रुपये का नुकसान तय था। उन्होंने निजी स्तर पर जिस तरह से संसाधनों की व्यवस्था करवाई, वह सराहनीय है। हम उनके आभारी हैं।”
संकट में दिखाया जननेता का धर्म
पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह की इस तत्परता और जनसहभागिता ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि जनप्रतिनिधि यदि इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता से काम करें, तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी हल की जा सकती हैं। घटना के बाद इलाके में राहत और संतोष का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने भी पूर्व विधायक के सक्रिय सहयोग को सराहते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उन्होंने मानवता और नेतृत्व दोनों का परिचय दिया।


















