ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग बनाकर मारपीट व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

83

ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग बनाकर मारपीट व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चंदौली : जनपद में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत धानापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने रविवार को ग्राम नरौली निवासी मुरेश यादव (45) एवं नन्द कुमार यादव (23) को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों के खिलाफ थाना धानापुर में पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 (धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस) तथा मुकदमा अपराध संख्या 90/2026 (धारा 351(3), 352 बीएनएस) शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन, उपनिरीक्षक सकलैन अहमद, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल सुमित गुप्ता शामिल रहे।