टांडा कैथी घाट पर निर्मित पांटून पुल पर आवागमन बन्द, पैदल यात्रियों के लिए नाव संचालन की सुविधा रहेगी उपलब्ध

32

टांडा कैथी घाट पर निर्मित पांटून पुल पर आवागमन बन्द, पैदल यात्रियों के लिए नाव संचालन की सुविधा रहेगी उपलब्ध

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के टांडा कैथी घाट पर निर्मित पांटून पुल का आवागमन मंगलवार को बन्द हो गया गया है. हालांकि पैदल यात्रियों के लिए नौका संचालन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. शासन के निर्देश पर पुल पर लगी लोहे की चादर (चेकर्ड प्लेट) को महाकुम्भ के दृष्टिगत प्रयागराज भेजा जा रहा है. जिससे इस पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतया बन्द हो जाएगा. वही अब चार पहिया वाहन से लोग मार्कण्डेय महादेव व वाराणसी नही जा पाएंगे. अब इनको चहनियां मुख्यालय से 10 किलोमीटर की जगह 30 किलोमीटर का सफर तय करना होगा.

दरअसल, टांडा कैथी घाट पर निर्मित पांटून पुल चंदौली जनपद से वाराणसी जनपद व मार्कण्डेय महादेव धाम को जोड़ता है. इस पुल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है. साथ ही हाइवे के जाम से भी निजात लोगों को मिल जाती है. वही प्रयागराज में महाकुम्भ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिसके दृष्टिगत शासन के निर्देश पर पांटून पुल पर लगी लोहे की चदर (चेकर्ड प्लेट) को महाकुम्भ (प्रयागराज) भेजा जा रहा है. जिससे अब पांटून पुल पर सामान्य आवागमन बन्द हो जाएगा. वही यात्रियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नावों की व्यवस्था की गई है.

शासन के निर्देश पर भेजा जा रहा लोहे की चदर

इस बाबत घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर महाकुम्भ के दृष्टिगत टांडा कैथी घाट पर निर्मित पांटून पुल पर लगी लोहे की चदर (चेकर्ड प्लेट) को प्रयागराज भेजा जा रहा है. जो 7 जनवरी 2025 से महाकुम्भ की समाप्ति तक पुल पर आवागमन पूर्णतया बन्द हो जाएगा. लोगों की सुविधा के लिए नौका संचालन उपलब्ध रहेगा.