रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का अधजला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

54

रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का अधजला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

चंदौली : जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बनौली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

शव के पास मिले अहम सुराग

शव के पास एक गैलन और माचिस की डिबिया बरामद हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की जलाकर हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि नही हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है।

मृतका की पहचान

प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान 45 वर्षीय पिंकी, पत्नी प्रेमचंद्र केशरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 साल पहले उनके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। मृतका की एक बेटी भी है।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। वही इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।