सैयदराजा पुलिस ने पकड़े 5 गौ-तस्कर, दो वाहन से चार गोवंश बरामद
चंदौली : चंदौली पुलिस की तत्परता और सक्रियता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस अवैध गौ-तस्करी जैसे अपराधों के विरुद्ध पूरी गंभीरता और सख्ती से अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना सैयदराजा पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर एनएच-02 हाइवे स्थित ग्राम जेठमलपुर के पास से पुलिस ने दो वाहनों से चार राशि गोवंश बरामद कर पाँच शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बरामद वाहनों, मोबाइल फोन व नकदी को कब्जे में लेकर तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गौ-तस्करी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्यवाही की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की रात एनएच-02 पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरियाणा पंजीकृत बुलेरो मैक्स पिकअप (नं. HR67E982) तथा वाराणसी पंजीकृत मैजिक (नं. UP65JT6491) को रोका गया। तलाशी में चार गोवंश बरामद हुए जिन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने मौके से पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान आर्यन पुत्र सतीश, निवासी पानीपत, हरियाणा, साहिल पुत्र सेतास, निवासी पानीपत, हरियाणा, गौतम कुमार पुत्र लाल बहादुर, निवासी पचराव, चौबेपुर, वाराणसी (20 वर्ष), वंशराज कुमार पुत्र जिउत राम, निवासी पचराव, चौबेपुर, वाराणसी (22 वर्ष), विधायक पुत्र बाढ़ू, निवासी जालूपुर, चौबेपुर, वाराणसी (21 वर्ष) के रूप में हुई।
गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 279/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए सराहा और जनपद में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह चौहान, कांस्टेबल देवेंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह व हेड कांस्टेबल अनिल सरोज शामिल रहे।


















