गर्मियों की छुट्टियों में भी जारी रही पढ़ाई, अब नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत को तैयार डैडीज इंटरनेशनल स्कूल

27

गर्मियों की छुट्टियों में भी जारी रही पढ़ाई, अब नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत को तैयार डैडीज इंटरनेशनल स्कूल

चंदौली : गर्मियों की छुट्टियाँ अब समाप्ति की ओर हैं और विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। ऐसे में डैडीज इंटरनेशनल स्कूल, कांटा बिसुनपुरा ने शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाओं का सफल संचालन किया। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल, कांटा बिसुनपुरा एवं एल.टी.पी. कैलकुलेटर के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियाँ बच्चों के लिए मनोरंजन, पारिवारिक मेल-मिलाप और नए अनुभवों का अवसर होती हैं, लेकिन पढ़ाई से लंबे समय तक दूरी उनकी शैक्षणिक गति को प्रभावित कर सकती है। इसी सोच के साथ विद्यालय ने Daddy’s EdTech Platform के माध्यम से नियमित ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर जारी रही।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चे अपने शिक्षकों और सहपाठियों से जुड़े रहे तथा आधुनिक तकनीक के जरिए सीखने का नया अनुभव प्राप्त किया। इससे नए सत्र की शुरुआत में पढ़ाई की लय बनाए रखने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विद्यालय की इस पहल को अभिभावकों का भी भरपूर समर्थन मिला। कई अभिभावकों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि छुट्टियों में बाहर रहने के बावजूद उनके बच्चे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल हुए। इससे बच्चों का समय सार्थक गतिविधियों में व्यतीत हुआ और उनकी अध्ययन की आदत भी बनी रही।

डॉ. तिवारी ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि विद्यालय खुलने से पहले अवकाश गृहकार्य, प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट पूर्ण कर लें तथा पिछले सत्र के महत्वपूर्ण विषयों का पुनरावलोकन कर नए सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ विद्यालय आएं।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा की निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को हर परिस्थिति में जारी रखना है। गर्मियों में संचालित ऑनलाइन कक्षाएँ इसी संकल्प का परिणाम हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

विद्यालय परिवार नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और विश्वास व्यक्त करता है कि विद्यार्थी नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ विद्यालय लौटेंगे तथा सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।