एसपी आकाश पटेल ने सुनी जनता की फरियाद, हर शिकायत के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

37

एसपी आकाश पटेल ने सुनी जनता की फरियाद, हर शिकायत के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

चंदौली : जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में 34 प्रार्थना पत्रों का हुआ पंजीकरण

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों से सीधे वार्ता कर मामलों के समाधान के निर्देश भी दिए।

जनता को न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता – एसपी

इस अवसर पर एसपी आकाश पटेल ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों को गंभीरता से सुनकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास बनाए रखना और उन्हें समय पर न्याय दिलाना ही चंदौली पुलिस का मुख्य उद्देश्य है।