क्राइम कंट्रोल में कसावट के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने की सख्त कार्रवाई, आधा दर्जन थाना प्रभारी बदले, जानें किसका हुआ ट्रांसफर

151

क्राइम कंट्रोल में कसावट के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने की सख्त कार्रवाई, आधा दर्जन थाना प्रभारी बदले, जानें किसका हुआ ट्रांसफर

चंदौली : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने 21 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए आधा दर्जन थानों के प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस व्यापक तबादला सूची के जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, अपराध नियंत्रण में अपेक्षित सफलता न मिलने और कार्यशैली को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कई थाना प्रभारियों को साइड लाइन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

हाल ही में बलुआ थाना प्रभारी बनाए गए अतुल प्रजापति भी इस कार्रवाई की जद में आ गए हैं। उनके स्थानांतरण को लेकर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एसपी आदित्य लांघे ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

तबादलों के इस फैसले को जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।