सकलडीहा तहसील की धमाकेदार परफॉर्मेंस, लगातार पांचवीं बार नंबर-1, आईजीआरएस में फिर सबसे आगे!

117

सकलडीहा तहसील की धमाकेदार परफॉर्मेंस, लगातार पांचवीं बार नंबर-1, आईजीआरएस में फिर सबसे आगे!

चंदौली : जिले में सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बन चुकी सकलडीहा तहसील ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। उत्तर प्रदेश शासन की आईजीआरएस (इंट्रीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) नवम्बर माह की रैंकिंग में सकलडीहा तहसील ने 99 अंक हासिल करते हुए लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि केवल अंक तालिका का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और त्वरित समाधान का प्रमाण भी है।

सकलडीहा का स्वर्णिम सफर

जिले की सभी तहसीलों में शिकायतों के निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण समाधान और समयबद्ध कार्रवाई के आधार पर जो मूल्यांकन हुआ, उसमें सकलडीहा तहसील 99 अंक पाकर (प्रथम स्थान), चंदौली तहसील 93 अंक पाकर (द्वितीय स्थान), मुगलसराय तहसील 92 अंक पाकर (तृतीय स्थान), नौगढ़ तहसील 80 अंक पाकर (चतुर्थ स्थान) वही चकिया तहसील 63 अंक पाकर (पंचम स्थान) पर रही। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सकलडीहा तहसील शिकायतों के निस्तारण में जिले की दूसरी तहसीलों से काफी आगे है और लगातार यह बढ़त बनाए हुए है।

टीम वर्क और पारदर्शिता ने दिलाया सम्मान

इस उपलब्धि पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि “यह सफलता अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क का नतीजा है। हर शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लिया जाता है और निर्धारित समय में समाधान देने की कोशिश की जाती है।” बता दे कि एसडीएम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने न सिर्फ आईजीआरएस बल्कि एसआईआर से जुड़े मामलों में भी बेहतरीन काम किया है। वही जनता दरबार में आने वाला कोई भी फरियादी निराश नहीं लौटता। छोटी-बड़ी हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करना ही तहसील की कार्यशैली की पहचान बन गया है।

आईजीआरएस पर रफ्तार सबसे तेज

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों में राजस्व और जमीन विवाद, प्रमाणपत्र, खतौनी, नामांतरण, विभिन्न विभागीय समस्याएं सहित इन सभी मामलों को प्राथमिकता, तेजी और सटीकता के साथ निस्तारित किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा में समाधान देने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाधान संतोषप्रद और निष्पक्ष हो।

बाकी तहसीलों के लिए प्रेरणादायक मॉडल

सकलडीहा तहसील का लगातार पाँच बार जिले में पहला स्थान पाना यह साबित करता है कि सही नेतृत्व, जिम्मेदार टीम और जनता के प्रति समर्पण, यदि इन तीनों का संयोजन हो जाए, तो कोई भी सरकारी व्यवस्था उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती है। सकलडीहा तहसील का यह रिकॉर्ड अब जिले की अन्य तहसीलों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है।

निष्कर्ष

चंदौली की जनता के लिए यह गर्व की बात है कि उनके क्षेत्र की सकलडीहा तहसील त्वरित, पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। लगातार पाँचवीं बार पहली रैंक हासिल कर तहसील ने यह साबित कर दिया है कि सही नीयत और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।