महाविद्यालयी बैडमिन्टन प्रतियोगिता में खण्डवारी कालेज रहा अव्वल, प्रथम स्थान पाकर याशिका ने मारी बाजी

117

महाविद्यालयी बैडमिन्टन प्रतियोगिता में खण्डवारी कालेज रहा अव्वल, प्रथम स्थान पाकर याशिका ने मारी बाजी

चंदौली : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार को वाराणसी स्थित एक कॉलेज में आयोजित हुआ. जिसमें मां खंडवारी देवी पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा याशिका सिंह पुत्री कैलाश सिंह ने प्रथम राउंड में 21-5 द्वितीय राउंड में 21-0 व तृतीय राउंड में 21-7 से जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही प्रथम स्थान प्राप्त कर याशिका सिंह राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी.

बता दे कि डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में याशिका सिंह व निशा यादव उसी तेवर व कलेवर के साथ मैदान में उतरी. वही प्रथम राउण्ड में 21-6, द्वितीय में 21-7 व तृतीय राउण्ड में 21-11 से जीत हसील कर पुनः मां खण्डवारी पीजी कालेज को प्रथम स्थान दिलाकर विद्यालय का नाम रौशन किया. साथ ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के चयन प्रक्रिया में अपना नाम दर्ज करा लिया. इस जीत का पूरा श्रेय याशिका ने अपने कोच संतोष सिंह व पिता कैलाश सिंह को देते हुए कहा कि इन दोनो लोगों के संरक्षण व दिशा निर्देशन से यह जीत सम्भव हो पाया है. मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है. इस बच्ची को विद्यालय परिवार सम्मानित करेगा. प्रतियोगिता में सफलता पर विद्यालय के छात्राओं ने इस जीत की खुशी में मिठाइयां बाटकर एक दूसरे का मुॅह मीठा कराया.