फोरलेन सड़क में लापरवाही बरतने पर लोगों में रोष, चहनियां कस्बा में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

99

फोरलेन सड़क में लापरवाही बरतने पर लोगों में रोष, चहनियां कस्बा में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

चंदौली : चहनियां से चंदौली तक फोरलेन हाईवे निर्माण का कार्य कार्यदाई संस्था इफ्को कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है. वही लोगों का आरोप है कि दर्जनों घरों के सामने विगत एक वर्ष से गड्ढा करके छोड़ दिया गया है. जिससे आने जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही इस विषय को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई. वही कस्बावासियों ने व्यापारियों व व्यापार मंडल के महामंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कंपनी के अधिकारियों को चेताया कि तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण न होने पर व्यापार मंडल के लोग एकजुट होकर चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे.

विदित हो की चंदौली से चहनियां क्षेत्र के तिरगांवा तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य चहनियां कस्बा में विगत एक वर्ष के ऊपर से चल रहा है. किंतु कस्बा में थोड़ा-थोड़ा कार्य करने के बाद उसे छोड़कर दूसरी तरफ कंपनी के लोग चले जा रहे हैं. एक तरफ कार्य में सुस्ती से कस्बा के व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को घरों में आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिखरी गिट्टियां बड़े वाहनों के पहियों से लगकर लोगों की दुकानों में लगे शीशा से टकराकर नुकसान पहुंचा रहा है. कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर कस्बा वासियों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दिया है.

इस बाबत व्यापार मंडल चहनियां के महामंत्री रामविलास गुप्ता ने कहा कि किसी कार्य की एक हद होती है. कंपनी वालों का क्या है उनका तो करोड़ों का ठेका है, पर जो लोग रोज कुंआ खोदते हैं और रोज पानी पीते हैं उनका तो धंधा चौपट हो रहा है. ऊपर से लोगों को घरों में आने-जाने में कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह कंपनी के लोग नहीं समझते हैं. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तीन दिन के अंदर व्यापार मंडल के लोग चक्का जाम करने को बाध्य .