खड़ी जेसीबी में बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल

106

खड़ी जेसीबी में बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल

चंदौली : जिला मुख्यालय के स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप सर्विस रोड पर खड़ी जेसीबी में बोलेरो से टक्कर ही गई. बोलेरो चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. वही बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात्रि नगर पंचायत चंदौली की जेसीबी सर्विस लेन पर खड़ी थी. इस दौरान बनारस की तरफ से आ रही बोलेरो की जोरदार टक्कर जेसीबी में हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों में ड्राइवर सीट में फस गया. जिसमें दो लोगों को हल्की-फुल्की छोटे आई. सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया.

सूचना पाकर सदर कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया. वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह लोग बनारस किसी की अंत्येष्टि से वापस आ रहे थे तभी अचानक ड्राइबर को नींद लगने के कारण यह हादसा हो गया. बहरहाल सभी लोग बाल-बाल बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.