UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की धमाकेदार वापसी! 5 दिनों तक गरज-बरस के साथ झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मॉनसून एक बार फिर पूरी रफ्तार से वापसी कर रहा है। 22 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नम हवाएं राज्य में एक बार फिर मॉनसूनी रौनक लाने वाली हैं।
21 अगस्त से शुरू होगी बारिश, 22 से बढ़ेगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक 21 अगस्त से हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच मॉनसून अपने चरम पर होगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
26 अगस्त से बारिश की रफ्तार होगी कम
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी, लेकिन तब तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से भीग जाएंगे और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले
सहारनपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।
















