यूपी में 16 मार्च को मेघगर्जन के साथ होगी मूसलाधार बारिश… मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी
UP TIMES18 : उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल चुका है. मार्च के दूसरे हफ्ते में जहां एक तरफ तेज धूप ने लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर 15 मार्च की सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया. आज यानी 16 मार्च को भी राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
इन जिलों में मेघगर्जन के साथ होगी बारिश
मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी।
झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना इन क्षेत्र में अधिक है –
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में है।
झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना इन क्षेत्र में अधिक है-
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में है।
इन बातों का रखें ख्याल
खराब मौसम के दौरान सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें. जिन किसानों की सरसों, मटर या अरहर की फसल पक चुकी है, वे उसकी तुरंत कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें. तेज हवाओं के दौरान सिंचाई, बुवाई या कीटनाशकों के छिड़काव से बचें.बारिश और धूल भरी हवाओं के कारण दृश्यता कम हो सकती है.इसलिए वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.
















