प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

749

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की देर रात्रि में अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी 18 वर्षीय धीरज कुमार को लड़की के ननिहाल में लोगों ने पीट कर अधमरा कर दिया. ननिहाल के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. मृतक के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. वही इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा रघुराज, थाना प्रभारी बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा सहित फोरेंसिक टीम मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया. वही इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव के रहने वाले धीरज कुमार कक्षा 12 का छात्र था. उसके पिता राम सिंगार सीआरपीएफ में श्रीनगर में एसआई जीडी के पद पर तैनात है. इन दिनों छुट्टी पर गांव आये हुए थे. युवक का गांव के ही स्वजातीय लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. लड़की इन दिनों अपने ननिहाल फुलवरिया आई हुई थी. सोमवार की देर रात्रि युवक अपने प्रेमिका से मिलने साइकिल से फुलवरिया पहुंचा. वही घर का दरवाजा खुलते ही लड़की के ननिहाल के परिजन जग गए और युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस को सूचना दिया. वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतक युवक के पिता राम सृंगार ने बताया कि लड़का रात्रि में खाना खाया और खाने के बाद सो गया. उसके बाद वह कब कहा गया ये हमें मालूम नही है. सोमवार को रात्रि दो बजे जानकारी होने पर मैं और मेरा लड़का और लड़की की मां एक ही बाइक से फुलवरिया पहुंचे. और वहां देखा कि लड़का बेहोसी की हालात में पड़ा हुआ था. मेरे पहुंचने से पहले पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी. पुलिस गाड़ी में लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि आज रात्रि लगभग दो बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि फुलवरिया गांव स्थित गोविंद नाम के एक व्यक्ति के घर में एक युवक घुसा हुआ था. जिसे घर वालो द्वारा पकड़ा गया है. इस सूचना पर थाना बलुआ पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर देखा गया कि धीरज पुत्र राम सृंगार के साथ मारपीट की गई थी. तत्काल पुलिस व उसके परिजनों द्वारा चिकित्सा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.