बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

119

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित राहुल नॉलेज सीटी कॉलेज प्रांगण में हिंदी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. मुख्यातिथि प्रबन्धक आनंद आर तिवारी सोनू ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

मुख्यातिथि प्रबन्धक आनंद आर तिवारी सोनू ने कहा कि हिंदी दिवस का दिन हमें गर्व का अहसास कराता है. ये दिन हमें उस दिन की याद दिलाता है जब हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया गया था. भारत विविधताओं से भरा देश है. यहां अलग-अलग धर्म व जाति के लोग रहते हैं. अलग अलग भाषाएं, बोलियां बोलने वाले, अलग अलग वेश-भूषा, खानपान व संस्कृति के लोग रहते हैं. ये हिंदी भाषा ही है जो देश के सभी लोगों एकता के सूत्र में पिरोती है. देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है. हिंदी भावों की अभिव्यक्ति का सबसे सरल जरिया भी है. हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और एकता व अस्मिता का प्रतीक है. हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाती है और हमें विश्व में एक अलग पहचान दिलाती है.

इस दौरान पंडित रामअधार पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा, राहुल इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल बृजेश सिंह, रामजी तिवारी, आईटीआई प्राचार्य विनोद चौधरी, लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश चंद दुबे, प्रदीप तिवारी, नदीत तिवारी, प्रेमलता, स्वेता सिंह, साधना सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे. संचालन रामाशीष राय व रमेश यादव ने किया.