बसपा प्रत्यासी रहे उपेंद्र सिंह पर जिला बदर की हुई कार्रवाई, 6 माह के लिए जिले की भगौलिक सीमाओं से निष्कासित

243

बसपा प्रत्यासी रहे उपेंद्र सिंह पर जिला बदर की हुई कार्रवाई, 6 माह के लिए जिले की भगौलिक सीमाओं से निष्कासित

चंदौली : एसपी आदित्य लांग्हे के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पुलिस टीम से लगातार निगरानी कराई जा रही है. इसी अभियान के तहत बलुआ थाना की पुलिस टीम ने रिपोर्ट बनाकर उपेंद्र सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए संस्तुति किया था. वही चंदौली पुलिस की संस्तुति पर जिला प्रशासन ने बलुआ थाना क्षेत्र के समुदपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह एवं चकिया कोतवाली के सिकन्दरपुर निवासी इम्तियाज पुत्र शाबिर अली को जिला बदर कर दिया है. दोनों के आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा रिपोर्ट बनाकर जिला बदर के लिए संस्तुति किया.

बता दे कि उपेंद्र सिंह गुड्डू वर्ष 2017 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सकलडीहा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है. इसके अलावा इनकी पत्नी चहनियां विकास खण्ड से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है. बहरहाल उपेंद्र सिंह के जिलाबदर की कार्रवाई पर राजनैतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है.

इम्तियाज 6 माह के लिए जिला बदर

इसी क्रम में चकिया कोतवाली पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी इम्तियाज के खिलाफ रिपोर्ट भेजा था. रिपोर्ट में बताया गया कि ये आदतन अपराधी हैं. इसके चलते जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में काफी परेशानी होगी. रिपोर्ट के आधार पर एडीएम ने बलुआ थाना क्षेत्र के समुदपुर निवासी उपेंद्र सिंह तथा चकिया थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी इम्तियाज को 6 माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया हैं. साथ ही चेतावनी जारी किया गया है कि दोनों को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं. अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमाओं में भटकता या सक्रिय दिखाई दिया तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है. जिला बदर अभियुक्तों पर पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाई हुई है.