शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

20

शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

चंदौली : जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने बुधवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा वापस लेने की मांग की।

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व एआईसीसी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर शंकराचार्य व उनके शिष्यों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कुंभ में स्नान से रोकने और शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सरकार विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

इस मौके पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, रजनी कांत पांडेय, नारायण मूर्ति ओझा, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, रामा नंद यादव, तौफिक खान, शशि नाथ उपाध्याय, भवानी शरण सिंह, राहुल, राममूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।