सन्त निरंकारी के सेवादारों द्वारा बलुआ घाट की हुई साफ सफाई

35

सन्त निरंकारी के सेवादारों द्वारा बलुआ घाट की हुई साफ सफाई

चंदौली : बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर शतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से 75वां आजादी के अमृत महोत्सव प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत “स्वच्छ जल स्वच्छ मन”को ध्यान रखते हुए बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में सन्त निरकारी मिशन के चहनियां, धानापुर, डेढ़ावल, रामगढ़, टाण्डाकला ब्रांच के करीब 200 सेवादारों द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया गया.

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बलुआ घाट पर सर्वप्रथम प्रार्थना किया गया. फिर सेवादारों ने बलुआ बाजार होते हुए पूरे पश्चिम वाहिनीं घाट की साफ-सफाई का कार्य किया.

इस दौरान मुखी डॉ.नीलम राम ने बताया कि यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया जा रहा है. मिशन का उद्देश्य मानव से मानव प्रेम करे. जो आज दिख नही रहा है. हर मनुष्य के प्रति मानवता दिखाना, लोगो से प्रेम से बात करना हम सबका उद्देश्य है. ये तभी खत्म होगा जब हम अपने अंदर परिवर्तन लाए. आज इंसान के अंदर इंसानियत खत्म हो गयी है. सबसे पहले लोगो को नशे से दूर रहना होगा. क्योंकि नशा भी मानवता, सम्बंध खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है. अपने घरों के आस-पास साफ सुथरा-रखना चाहिए.

इस दौरान जय सिंह,सुनील मुखी, बीरेन्द्र मुखी, छोटेलाल, हरिश्चन्द्र, मुकेश सिंह, जोखन, राजनाथ सहित आदि सेवादार उपस्थित रहे.