आज बाबा कीनाराम आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियां पूर्ण
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में रविवार को जन्मोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गए है. शनिवार को डीआइजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ मठ, हैलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण किया साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. वही सभागार में कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया.

रामगढ़ स्थित मठ में 1 से 3 सितंबर को होने वाले बाबा कीनाराम जी के 425वां जन्मोत्सव समारोह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसके लिए विगत एक माह से मठ प्रबंधन व प्रशासन द्वारा तैयारी चल रही है. आज से शुरू होने वाले बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे. इसके लिए प्रशासनिक अधिकारीयो में शनिवार को अफरा तफरी मची रही. सुबह डीआईजी ने रामगढ़ आकर निरीक्षण किया. जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम को लेकर दौरा किया. सर्वप्रथम हेलीपैड स्थल पर गये. हैलीपैड स्थल से लेकर बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन व मंच का निरीक्षण किया. 3 से 4 बजे बीच मे दुकानें नही खुलेंगी. उस दौरान लोगो के दर्शन पूजन भी प्रभावित रहेगा. हैलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम मंच व पूजन स्थल पर बैरिकेटिंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. जिलाधिकारी ने कर्मियों को हर स्तर पर आज रात तक साफ सफाई, बैरिकेटिंग, पानी, बिजलीं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही होने पर कर्मियों को कार्यवाही के संकेत दिये. सम्बोधन मंच के इर्द गिर्द सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मंच पर मुख्यमंत्री के साथ पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम बाबा बैठेंगे. इसके बाद सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह से वार्ता करके वैलेंटियर व अन्य बातों पर विचार विमर्श किया. इस दौरान एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज, एसओ अशोक मिश्रा सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


















