हौसला बुलन्द चोरों ने तीन दुकानों का चटकाया ताला, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

132

हौसला बुलन्द चोरों ने तीन दुकानों का चटकाया ताला, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ गांव में बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया. शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपयों के कैश व समान चुरा ले गए. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सुबह जब दुकान खोलने गए दुकानदारों ने शटर का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए. वही दुकान के अंदर पहुंचे तो कैश सहित समान गायब थे. जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा पहुंचकर पूछताछ व जांच पड़ताल किया. वही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. भुक्तभोगियों ने बलुआ थाना पहुंचकर लिखित तहरीर दिया.

 

जानकारी के अनुसार रामगढ़ में लंबे सड़क पर स्थित चोरों ने तीन सौ मीटर की दूरी पर सटे तीन दुकानों का ताला चटकाकर लाखों रुपयों के कैश व सामान चुराकर फरार हो गए. चोरों ने प्रवीण पाण्डेय के बिल्डिंग मैटीरियल व हार्डवेयर, रिंकू यादव के किराना की दुकान व रामाश्रय यादव के मिठाई के दुकान को निशाना बनाया. दुकानदारों ने जब सुबह दुकान खोलने गए तो नजारा देखकर सन्न रह गए. चोरी की घटना की सूचना तत्काल बलुआ थाना पर दिया. मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा पहुंचकर जांच पड़ताल और पूछताछ किया. वही हार्डवेयर की दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हौसला बुलन्द चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. इस बाबत बलुआ इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की जांच पड़ताल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन किया जा रहा है. शीघ्र ही इस चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा.