यूपी TIMES18 की खबर का बड़ा असर, एक्सईएन बंधी ने लिया किसानों की समस्या का संज्ञान, ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू
चंदौली : किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाने वाली यूपी TIMES18 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। चहनियां क्षेत्र अंतर्गत खोनपुर वाया सुरतापुर ड्रेन की खुदाई एवं साफ-सफाई को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद बंधी विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।
सम्बंधित जेई को लगाई फटकार
जानकारी के अनुसार, एक्सईएन ने लापरवाही बरतने पर संबंधित जेई रोहित शाह को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा मौके पर ड्रेन की खुदाई और साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया।
लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे किसान
लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे किसानों ने कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि समय रहते सफाई कार्य शुरू होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और खेती-किसानी को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
किसानों ने जिला प्रशासन का आभार किया व्यक्त
क्षेत्रीय किसानों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की पहल से उनकी वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है। किसानों ने उम्मीद जताई कि अब कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।


















