थाना अलीनगर पुलिस को मिली कामयाबी, 3 मैजिक वाहन से 8 गोवंश बरामद, 3 शातिर गौतस्कर गिरफ्तार
चंदौली : थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. तीन मैजिक वाहन से क्रूरतापूर्ण गौवंश लादकर बिहार के रास्ते बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे आठ गौवंश को बरामद किया है. साथ ही तीन शातिर गौवंश तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बता दें कि थाना अलीनगर पुलिस टीम को हाइवे पर गस्त के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि वाराणसी के रास्ते तीन मैजिक वाहन से गौवंशों को ले जाया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सिंधी ताली ओवर ब्रिज पर वाराणसी की तरफ से आने वाली वाहनों की चेकिंग के दौरान बैरियर से कुछ दूर पहले ही पुलिस टीम को देखकर तीनों पिकअप वाहन चालकों द्वारा वाहन को मोड़कर भगाने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी पिकअप वाहन चालकों को पकड़ लिया गया. वहीं पकड़े गए वाहनों से 8 गोवंशों को बरामद किया गया. वाहन संख्या UP 65 GT 7728 मैजिक वाहन के चालक ने अपना नाम पता विकास चौरसिया (उम्र 27 वर्ष) पुत्र छोटेलाल चौरसिया निवासी माटी गांव थाना चंदौली बताया. वही दूसरे वाहन संख्या UP 65 MT 5737 वाहन से विकास चौरसिया (उम्र 26 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर पाल निवासी ग्राम पिसौर थाना शिवपुर जिला वाराणसी बताया. तीसरे वाहन संख्या UP 65 MT 1151 से अजय कुमार यादव (उम्र 27 वर्ष) पुत्र सिलवंता यादव निवासी जोगियापुर थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गौ तस्करों को जेल भेज दिया.
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी वाराणसी से गौवंशो को लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के लिए जा रहे थे. इस धंधे में हम लोगों की अच्छी कमाई हो जाती है. चालकों ने यह भी बताया की गाड़ियों में दो से अधिक गोवंश लादने पर रास्ते में पुलिस के पकड़ने का डर रहता है. इसलिए हम लोग दो या एक जानवर और उसके साथ बछड़ा या बछिया भी रख लेते हैं तथा पुलिस को चकमा देकर गौ तस्करी का काम करते हैं.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रभाकर, शैलेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र यादव, रामसूरत चौहान, दीपक यादव शामिल रहे.


















