आरपीएफ की सूचना पर अलीनगर पुलिस की कार्रवाई, 7.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

1

आरपीएफ की सूचना पर अलीनगर पुलिस की कार्रवाई, 7.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली : जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिट्ठू बैग में रखे 40 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अलीनगर पुलिस को आरपीएफ से मिली सूचना के आधार पर 31 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे जीटीआर रेलवे ब्रिज के समीप सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से ‘आफ्टर डार्क’ ब्रांड के 40 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 7.2 लीटर पाई गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार पाठक (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार पाठक, निवासी वार्ड नंबर-2, नया गांव, थाना नयागांव, जिला सारण (बिहार) के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर अलीनगर थाने में मु.अ.सं. 473/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव के साथ आरपीएफ डीडीयू के सहायक उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह यादव, आरक्षी आनंद कुमार एवं छोटेलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।