राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, विधायक व चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं

42

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, विधायक व चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं

चंदौली : चकिया के दिरेहु स्थित गुरुदेव वाटिका परिसर में शनिवार को विश्वकर्मा उत्थान मंच के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने केक काटकर राज्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समाज और संगठन के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने अपने कार्यों और नेतृत्व क्षमता से समाज के विभिन्न वर्गों का विश्वास अर्जित किया है। प्रदेश के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा सरल, सहज और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। जनहित और समाज के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा उत्थान मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राज्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान में केक काटा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शैलेश चंद्र शर्मा, सभासद मीना विश्वकर्मा, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, रामऔतार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त सैनिक विजय बहादुर विश्वकर्मा, बहादुर विश्वकर्मा, सोहन विश्वकर्मा, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, सभासद बादल सोनकर, शुभम मोदनवाल, राजू माली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।