अगले 3 दिन पश्चिमी हवाओं का अलर्ट, बढ़ सकती है ठंड, जानें मौषम अपडेट्स

52

अगले 3 दिन पश्चिमी हवाओं का अलर्ट, बढ़ सकती है ठंड, जानें मौषम अपडेट्स

यूपी टाइम्स 18 : यूपी का मौसम 4 दिसंबर 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम में ज्यादा बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है. काफी समय से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है. ये सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है. आम तौर पर इन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगती थी. लोग धूप के लिए तरस जाते थे. लेकिन इस बार दोपहर के समय कड़ी धूप निकल रही है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो तापमान में 2℃ से 3℃ तक गिरावट होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है. अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हवाओं का असर दिख सकता है. कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. अभी मौसम नॉर्मल रहने वाला है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार है. इसके साथ ही दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसी तरह 5 और 6 दिसंबर को भी मौसम रह सकता है. वहीं 7, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह में समय कहीं-कहीं धुंध व छिछला कोहरा के होने की संभावना है. हालांकि इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

वहीं प्रदेश में लगातार तापमान उतार-चढ़ाव जारी है. चुर्क में सबसे कम 8.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. इसके साथ ही अयोध्या में 9℃, कानपुर शहर और मेरठ में 10℃, बरेली में 10.1℃, नजीबाबाद में 10.2℃, फुरसतगंज में 10.2℃, बहराइच में 10.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

मुजफ्फरनगर में 10.8℃, शाहजहांपुर में 11℃, इटावा में 11℃, गोरखपुर में 11.2℃, प्रयागराज में 11.8℃, सुल्तानपुर में 11.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. वहीं फतेहपुर में 22.6℃, नजीबाबाद में 24.2℃, बरेली में 25.3℃, लखीमपुर खीरी में 25.2℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.