लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें खबर..

375

लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें खबर..

चंदौली : लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एसपी आदित्य लांग्हे की कार्रवाई जारी है. कार्य मे लापरवाही मिलने पर मुगलसराय कोतवाली के हल्का इंचार्ज एसआई जनक सिंह को एसपी ने लाइन हाज़िर कर दिया. कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कम्प मच गया. इस कार्रवाई से तीन दिन पूर्व भी लापरवाही मिलने पर एसपी ने धरौली व सैदूपुर चौकी इंचार्ज व दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था. लापरवाही मिलने पर एसपी ने कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया है कि यदि पुलिसकर्मियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नही लाया तो कार्रवाई तय है.

दरअसल, एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जिलें में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु व सभी थाना को चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था. जिसमें थाना मुगलसराय के हल्का प्रभारी जनक सिंह द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई. तथा उनके हल्का क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करना पाया गया. वहीं इस लापरवाही को देखते हुए एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा एसआई जनक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. एसपी के लगातार कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है.