जमीनी विवाद में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

849

जमीनी विवाद में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद

चंदौली : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के अजय प्रसाद प्रजापति के ऊपर फावड़े से हमला किया गया था. जिनकी वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी. वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. वही आज थाना धीना पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वही गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद हुआ है.

दरअसल, 6 जुलाई 2024 को धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान एक पक्ष के अजय प्रसाद प्रजापति के ऊपर फावड़े से हमला किया गया था. जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी. आनन फानन में परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. वहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था. वही इधर दूसरे पक्ष के लोग घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे. इस मामलें में पुलिस ने एक नामजद आरोपी आशीष सिंह को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. वही फरार चल रहे दो नामजद आरोपी नरेंद्र सिंह व अभिषेक सिंह को आज थाना धीना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया. वही उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा भी बरामद कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उप निरीक्षक सतीश प्रकाश, उप निरीक्षक राहुल चौहान, कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अंकित वर्मा, महिला कांस्टेबल वंदना गौतम शामिल रहे.