मिशन शक्ति का असर, बलुआ व सकलडीहा पुलिस ने दो शोहदों को दबोचा

228

मिशन शक्ति का असर, बलुआ व सकलडीहा पुलिस ने दो शोहदों को दबोचा

चंदौली : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद चंदौली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना बलुआ और थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी और गाने गाकर छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बलुआ पुलिस ने पकड़ा रामगढ़ का शोहदा

शनिवार को थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान पुलिस टीम जब बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ से आगे बढ़ी तो वहां खड़ा एक युवक आती-जाती छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील गाने गाकर टिप्पणी कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र विजय निवासी ग्राम रामगढ़ थाना बलुआ, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। इस मामले में थाना बलुआ पर मु.अ.सं.- 241/2025 धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी मोहरगंज), कांस्टेबल अनुराग गुप्ता और महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।

सकलडीहा पुलिस ने बरठी में किया मनचले को गिरफ्तार

इसी दिन थाना सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव भी हमराहियों संग गश्त पर थे। पुलिस टीम जब ग्राम बरठी पुलिया के पास पहुंची तो वहां एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था और गाना गा रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कमलेश पुत्र रामकीर्ति निवासी ग्राम बरठी थाना सकलडीहा, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई।
उसके खिलाफ थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0- 189/2025 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उप निरीक्षक जगदीश कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य और महिला हेड कांस्टेबल रीमा यादव की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश

इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने कहा कि “महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मनचलों को जेल भेजकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”