बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की नर्सरी को मिली राहत
◆ धान की नर्सरी को मिली संजीवनी
◆ उमस भरी गर्मी से मिली राहत
◆ तापमान में भी हुई गिरावट

चंदौली : जिलें में हुई बारिश ने आम लोगों को जहां राहत पहुंचाई है वही धान की नर्सरी को भी संजीवनी मिली है. इसके चलते किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे. किसानों की भी खुशी स्वभाविक है, क्योंकि धान की फसल को पानी की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में किसानों का मानना है कि धान की फसल के लिए बारिश बहुत जरूरी होती है. इस बारिश से धान की नर्सरी को फायदा पहुंचा है. किसानों को गर्मी और बिना बारिश के जहां अपनी धान की फसल के लिए पानी की समस्या आए दिन हो रही थी वही इस बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचा है.

बारिश से पलटा मौषम का मिजाज
एक ओर जहां बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है. वही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत पहुंचाने का काम किया है. इससे लोग काफी खुश है. पिछले दिनों उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे. बारिश के बाद उन्हें राहत मिली है. रात के तापमान में भी गिरावट हुई है. निश्चित तौर पर बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी. किसानों को सिंचाई करने में आसानी होगी.

बारिश होने से धान की फसल को मिली राहत
किसान मनोज पाण्डेय का कहना है की इस बारिश से धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है. इस समय फसलों के लिए बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी. बारिश न होने के कारण धान की फसल पर संकट के बादल मंडराते नज़र आ रहे थे और फसलों की सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था. वही लोगों का कहना है कि धान की फसल को राहत पहुंचाने के साथ उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है.
















