वन महोत्सव के अंतर्गत किया गया बृक्षारोपण, मां के नाम से बृक्ष लगाने की अपील
◆ पौधारोपण के लिए विद्यालय संगठन ने बढ़ाया कदम
◆ वन महोत्सव अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
◆ पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील

चंदौली : उत्तर भारत में गर्मी ने सभी को त्रस्त कर रखा था. बढ़ती गर्मी ऐसी जो एकमात्र निदान पौधरोपण है. इसी को लेकर योगी सरकार आज पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजन कर रही है. इसी क्रम में चहनियां स्थित मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज परिसर में वन महोत्सव का कार्यक्रम वन विभाग द्वारा कराया गया. जिसमें संस्था के प्रबन्धक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह व संस्था के अध्यापकों द्वारा अपने माँ के नाम से पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई.

पौधरोपण के पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के प्रबंधक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्ष का संबंध मनुष्य के आरंभिक जीवन से है. मनुष्य की सभ्यता इन वृक्षों के साथ विकसित हुई है. बृक्षों ने मनुष्य को पहनने के लिए वस्त्र दिए खाने को फल दिए और सांस लेने के लिए वायु प्रदान किया. धीरे-धीरे जब मनुष्य में बौद्धिक समझ विकसित हुई तो उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों को पहचाना और उसके अहमियत को भी जाना. वृक्ष हरियाली ही नहीं बल्कि पर्यावरण को भी संतुलित रखती है.

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति एवं मानव सृष्टि के संतुलन का मूल आधार वन ही है. यह तरह-तरह के फल-फूलों, वनस्पतियों, औषधियों, जड़ी बूटियों की प्राप्ति का स्थल तो है ही वरन धरती पर जो प्राण वायु का संचार हो रहा है उसके समग्र स्रोत वन ही है. पौधे कई तरह से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं. वे बिना किसी शर्त के जीवित प्राणियों को सांस लेने के लिए ताजी हवा, भोजन और मानव अस्तित्व के लिए कई तरह की ज़रूरतें जैसे कि आश्रय, दवा, उपकरण और बहुत कुछ प्रदान करते हैं. इसके अलावा जैव विविधता, पानी व मिट्टी का संरक्षण करते हैं और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं. इस दौरान प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह व अन्य अध्यापकों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम से पौधारोपण हेतु आग्रह किया गया.

वन महोत्सव जागरूकता गोष्ठी के दौरान प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बाबूलाल यादव, संतोष सिंह, वन विभाग के फिरोज गांधी, वन दरोगा जितेंद्र कुमार, वनरक्षक अभिषेक यादव सहित आदि मौजूद रहे.

















