शोपीस बना ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय, लटकता रहता है ताला

765

शोपीस बना ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय, लटकता रहता है ताला

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बीते पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है. लेकिन बस्ती से दूर होने एवं शौचालय तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण कई वर्षों से ताला लटका रहता है. ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया. ग्रामीणों ने कहा कि जब से शौचालय बना है तब से ताला लटका हुआ है. ग्राम पंचायत में शौचालय शोपीस बनकर रह गया है. शौचालय तक पहुंचने तक रास्ता बन जाता तो हम सभी को शौचालय तक पहुंचने में आसानी होती. वही बस्ती के अंदर दुसरा शौचालय बनवाने की मांग की.

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया मांग

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंदर ही ग्राम सभा की जमीन थी. फिर भी गांव से बाहर दूसरे के खेत में लगभग 485000 रुपये (चार लाख पचासी हजार रुपये) में सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है. जहां आने-जाने का रास्ता भी नहीं है. कहा कि जब से यह शौचालय बना है तभी से बराबर ताला लटका रहता है. जिससे ग्रामीणों को मजबूरन खुले में गंगा नदी किनारे रेत में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जिसको लेकर के गांव के आनंद सोनकर, राम मूरत निषाद, राम अवध निषादज़ जितेंद्र निषाद, प्रकाश निषाद, रामजतन निषाद, सोनी देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मण देवी, रेनू देवी, सरिता देवी, आशा देवी, रंजू देवी, राधेश्याम निषाद आदि ग्रामीण लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जहां रास्ता हो वहां से रास्ता बन जाता जिससे सामुदायिक शौचालय तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होती एवं बस्ती के अंदर दूसरा सामुदायिक शौचालय बन जाए तो ग्रामीणों को परेशानी नहीं होगी. गांव के जिन गरीब परिवार में जमीन के अभाव में शौचालय नहीं बना हुआ है उनको खुले में शौच न करना पड़े एवं गांव में स्वच्छता बना रहे. ग्रामीणों ने कहा कि सोनबरसा में आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन का भी अभाव है.