यूपी के इन 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना

395

यूपी के इन 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

◆ यूपी में मानसून की एंट्री

◆ गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने लगी है. आईएमडी ने रविवार को यूपी के 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि उत्तर प्रदेश में मौसम ने कुछ इस तरह करवट ली है कि पूरा मौसम खुशनुमा हो चुका है. बीते दिनों से शुरु हुई बारिश रुक-रुक कर लगातार हो रही है. बारिश ने लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज और कल भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है. इन इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने के लिए विभाग के ओर से कहा गया है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है. बीते कुछ दिनों से दौरान सबसे ज्यादा बारिश दिल्ली से लगे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में हुई है. इसके अलावा प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर में भी बारिश हो रही है. अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है.