गांव के विकास के लिए प्रधान ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात, सौंपा पत्रक

183

गांव के विकास के लिए प्रधान ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात, सौंपा पत्रक

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर गांव में स्मृति द्वार और बालिका विद्यालय के नाम से जमीन पर बाउंड्री सहित कई मांगो को लेकर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने सकलडीहा स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर पत्रक सौंपा. जिस पर मंत्री ने जल्द कार्य कराने का आश्वाशन दिया.

सेवढी हुदहुदीपुर गांव के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने गांव के गौरव रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पिता पूर्व विधायक स्व. रामजीत भारद्वाज के नाम पर स्मृति प्रवेश द्वार, राजकीय बालिका विद्यालय के नाम पर आवंटित जमीन अराजी नम्बर 272 में बाउंड्री वाल, हाईमास्ट लाइट आदि की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री को पत्रक सौंपा. जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया.

इस दौरान ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि गांव में विकास की सुंदरता के लिए इन योजनाओं से गांव में चार चांद लग जायेगा. कहा कि मै कैबिनेट मंत्री को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर हमारे द्वारा दी गयी पत्रक को लेकर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वाशन दिया.