थाना अलीनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप, 149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

41

थाना अलीनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप, 149 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : थाना अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम वाहन (UP12BT9656) से 1341 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. यह शराब पंजाब से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेची जानी थी. जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है. साथ ही पुलिस ने दो शातिर शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में थाना अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में एक डीसीएम वाहन से 1341 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पचफेड़वा, थाना अलीनगर के पास एक डीसीएम वाहन को रोका. चालक और खलासी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. तलाशी में 149 पेटियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें रॉयल स्टेज (750ML) – 162 लीटर, मैकडॉवेल्स (375ML) – 504 लीटर और मैकडॉवेल्स (750ML) – 675 लीटर शामिल थी. गिरफ्तार तस्कर सचिन सिंह (31) और मस्कोले (40) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे शराब की बोतलों पर काले रंग से दाम छिपाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे. इनके खिलाफ मु.अ.सं. 33/2025 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि बिहार में हम लोग इसको अधिक मूल्य पर बेचते हैं. इसलिए मूल्य पर काला पेंट हम लोगों द्वारा लगा दिया गया है. हम लोगों का एक ग्रुप है. बिहार में शराबबंदी है इसलिए हम लोग पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं. जिससे हम लोगों को काफी मुनाफा होता है, तथा इस धंधे में होने वाली कमाई से हम लोग आपस में बाट कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह, गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश पाण्डेय, रोशन यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, रामसूरत चौहान व स्वाट सर्विलांस टीम में उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह, आनंद सिंह, रामानंद यादव, बृजेश सिंह, प्रेम यादव, मंटू सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, नीरज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार यादव शामिल रहे.