दस हजार रुपये का ईनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार

114

दस हजार रुपये का ईनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से मुखबीर की सूचना पर रविवार को दस हजार का ईनामिया राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 24 अगस्त 2024 को क्रूरता पूर्वक गोवंश बिहार ले जाते समय एक साथी पकड़ा गया था औऱ गिरफ्तार अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था.

बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि बलुआ पुल से दस हजार का ईनामिया जा रहा है. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त 2024 को विशाल यादव ग्राम मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर वाराणसी के साथ वांछित इनामिया राहुल कुमार ग्राम मोहरवां थाना राजापुर जनपद चित्रकूट निवासी एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक 11 गोवंश बिहार ले जा रहे थे. जिसमें एक अभियुक्त को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था और राहुल फरार चल रहा था जिसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था. ये पिकअप वाहन का स्वामी भी है. इसका एक साथी प्रिंस उर्फ बगड़ू टड़िया (कैथापर) थाना अलीनगर अभी भी फरार चल रहा है. इसके ऊपर भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है.

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा, मारूफपुर चौकी इंचार्ज तरुण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नन्द गोपाल उपाध्याय, पद्म देव पाण्डेय शामिल रहे.