महाशिवरात्रि कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई संपन्न
चंदौली : महाशिवरात्रि पर्व के बाबत एक आवश्यक बैठक का आयोजन चहनियां स्थित रामेश्वर धाम (शिव मंदिर) पर शिव भक्तों और आयोजन समिति के सदस्यों की आहूत की गई. बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी प्रकार के क्रिया कलापों की विस्तार से चर्चा हुई.
आयोजन समिति के सदस्य योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ भव्य एवं आकर्षक झांकी निकाल कर बाजार में भ्रमण करके रामेश्वर धाम पर समापन होगी. 25 फरवरी को अखंड हरिकीर्तन के साथ आयोजन किया जाएगा. हरिकीर्तन के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा.
बैठक में उदय प्रताप सिंह, सरिद्वार यादव, बिरजू प्रसाद अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, रामजी मोदनवाल, भानु प्रताप यादव, राम विलास गुप्ता, जयशंकर जायसवाल, आनंद सिंह, मनोज गुप्ता, मामू गुप्ता, शिवलाल जयसवाल, विजय गुप्ता, अतुल रत्न मिश्र, प्रिंस मिश्र, विनोद अग्रहरि, सुरेश गुप्ता, अमन, रामदयाल, मुश्ताक इत्यादि लोग उपस्थित रहे.


















