आपदा से बचाव को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे ने संभावित बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बाढ़ राहत योजना तैयार किये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक की. डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठोस कदम के साथ बेहतर रणनीति बनाते हुए आपदा संबंधित कार्य करेंगे. आपदा प्रबंधन के कार्यो में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी.

कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु स्थान का करें चिन्हांकन
डीएम ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नदियों की तलहटी की जमा बालू को हटाया जाना आदि संबंधित कार्यों को अधिकारीकरण सुनिश्चित कराएं. राहत कैंपों की स्थापना एवं संचालन संबंधित कार्यो को समस्त उप जिलाधिकारी तहसील स्तर पर बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश करें. आगामी बाढ़ से प्रभावित गांवों में नाव एवं मोटर बोट की व्यवस्था संबंधित तैयारी सुनिश्चित कर लें और कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु स्थान का चिन्हांकन कर मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करें.

बाढ़ प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र
डीएम निखिल टी. फुंडे ने आकाशीय बिजली से बचाव हेतु दामिनी एप, सचेत एप के बारे में लोगों को जागरूक किए जाने हेतु समस्त एसडीएम को निर्देशित किया. कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं का भी आकाशीय बिजली से बचाव हेतु लोगों के बीच में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु सहयोग लिया जाए. बाढ़ प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों कर्मचारियों एवं वालंटियर आदि को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार दिया जाएगा. राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन हेतु चेक लिस्ट जारी की गई है. बाढ़ में प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र का आकलन कर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित किया जाए.
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त० रा० अभय कुमार पाण्डेय, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, तहसीलदार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
















