वार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाया धमाल

114

वार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाया धमाल

चंदौली : धानापुर क्षेत्र के खरखोलिया स्थित बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में एनुएल फंक्शन 2024-25 आयोजित हुआ. जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मां सरस्वती के तैल चित पर द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वही विद्यालय के प्रबन्धक दीपक सिंह गुड्डू ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया.

मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने क्रिकेट में बैट घुमाकर खेल कूद शुरू कराया. बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी, नृत्य, गजल एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएस चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है जो सराहनीय है. जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे ने कहा कि बच्चो के अंदर इस तरह की प्रतिभा आगे ले जायेगा. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऐसा प्रदर्शन कभी कभार दिखने को मिलती है.

इस अवसर पर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा, एसआई मिथिलेश तिवारी, एसपी पीआरओ प्रशांत सिंह, डायरेक्टर यशराज सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, प्रिंसिपल शत्रुध्न सिन्हा, उमेश यादव, सूबेदार सिंह आदि उपस्थित रहे.