बीजेपी नेता अरविंद पाण्डेय ने मोबाइल ट्रांसफार्मर की मांग, मंत्री अनिल राजभर को सौंपा पत्रक
चंदौली : ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर जलने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. तथा घंटो-घंटो लोग अंधेरे में डूबे रहते हैं. ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगने तक अब क्षेत्र वासियों को बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसी समस्या न झेलनी पड़े, इसको लेकर बीजेपी नेता अरविंद पाण्डेय ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से सचिवालय में भेंट कर सकलडीहा और चहनियां कस्बा में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाने हेतु पत्रक सौंपा.

भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा सकलडीहा में दो प्रमुख कस्बा हैं. जिसमें सकलडीहा तहसील मुख्यालय एवं चहनियां ब्लॉक मुख्यालय है. इन दोनों कमन की दैनिक दिनचर्या एवं व्यापार विद्युत पर निर्भर है. मांग क्षमता के अनुरूप विद्युत उपलब्ध न होने के कारण कस्बे का कोई ना कोई ट्रांसफार्मर हमेशा जला हुआ रहता है. अभी हाल-फिलहाल बीती गर्मी में कस्बा वासियों को काफी जलालत झेलना पड़ा है. तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण लगभग 500 राजस्व गांव इन्हीं केंद्रों पर निर्भर है. ऐसी स्थिति में दोनों कस्बों में एक-एक ट्रांसफार्मर अति आवश्यक है. उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने अपने गृह क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का एहसास करते हुए इस कार्य को निश्चित पूर्ण करने का आश्वासन दिया है.

इसके साथ ही मंत्री अनिल राजभर ने जल पुलिस चौकी बलुआ, बलुआ पक्का पुल पर लाइट, शवदाह पैड, सांस्कृतिक मंच, किसान मंडी, अग्निशमन केंद्र, निर्माणाधीन मानसिक ममता विद्यालय, अनुसूचित जाति छात्रावास एवं सकलडीहा से संबंधित टेलिफोनिक वार्ता एवं पत्राचार के माध्यम से सभी कार्यों के प्रक्रियागत स्थिति की जानकारी लिए एवं इसे विग्रह पूर्ण करने का निर्देश दिया. वही इस कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित किया.


















