कांग्रेसियों ने NEET परीक्षा लीक मामलें में राष्ट्रपति को संबोधित एडीएम को सौंपा ज्ञापन, सीबीआई जांच की मांग
चंदौली : NEET परीक्षा और UGC NET परीक्षा के धांधली के मामलें के बीच विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में एडीएम को सौंपा.

सीबीआई जांच की मांग
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ चंदौली कलेक्ट्रेट पहुंचे. NEET परीक्षा और UGC NET परीक्षा के मामले को लेकर कहा कि प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व आउट होने, परिणाम में धांधली और इस मामले में उत्तरदाई संस्था और सरकार की ओर से की जा रही लीपा पोती से देश में असंतोष का माहौल व्याप्त है. राष्ट्रीय स्तर की इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में हो रहा है. इसके लिए सरकार को चाहिए कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए ताकि परीक्षार्थियों का भरोसा लौट सके. बार-बार पेपर लीक होना देश के युवा भविष्य के साथ खिलवाड़ है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. सरकारी से संगीन अपराध के रूप में ले और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपना पदत्याग देना चाहिए.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर जताया आक्रोश
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि इस मामले को लेकर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सरकार द्वारा बलपूर्वक रोका गया और उनकी गिरफ्तारी की गई. सरकार की इस दमनात्मक कार्यवाही और प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की निंदा की जाती है. कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से साबित होता है कि यह सरकार लोगों की आवाज को दबाना और भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है.
इस अवसर पर रामजी गुप्ता, डॉ नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, मधु राय, सतीश बिंद, रजनीकांत पाण्डेय, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, अरुण द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, दंगल यादव, कुलदीप वर्मा, नवीन पाण्डेय, संपूर्णानंद राम, राधेश्याम यदुवंशी, राज किशोर सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्र, शिवेंद्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा गोलू आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे.


















